फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Someone ran the fastest, someone jumped the longest

Lakhimpur Kheri News: कोई दौड़ा सबसे तेज, किसी की छलांग रही सबसे लंबी

Wed, 28 Oct 2026 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 28 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Someone ran the fastest, someone jumped the longest
गोला स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के प्रतिभागी और अतिथि। स्रोत : आयोजक
गोला गोकर्णनाथ। किसी ने दौड़ में रफ्तार दिखाई तो किसी ने लंबी कूद में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कबड्डी और खो-खो में भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

नगर के श्री राजेंद्र गिरि स्टेडियम में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कुंभी-गोला ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हुनर दिखाया।
विज्ञापन

बीईओ नागेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में हुई प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, खो-खो, चक्का फेंक और गोला फेंक सहित विभिन्न स्पर्धाएं हुईं। बच्चों ने मैदान पर जीत के लिए पूरा जोर लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 और 100 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में अक्षय प्रथम और विशाल द्वितीय रहे। 50 मीटर बालिका वर्ग में साक्षी देवी प्रथम और अनन्या शुक्ला द्वितीय रहीं। 200 मीटर बालक वर्ग में प्रभात सिंह प्रथम और आशिद द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में साक्षी देवी प्रथम और अनन्या शुक्ला द्वितीय रहीं।
लंबी कूद बालक वर्ग में राहुल प्रथम और विशाल द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में साक्षी देवी प्रथम और अनन्या शुक्ला द्वितीय रहीं। बालिका कबड्डी में न्याय पंचायत लंदनपुर की टीम विजेता और शहाबुद्दीनपुर की टीम उपविजेता रही। बालक कबड्डी में लंदनपुर की टीम विजेता और सिकंदराबाद की टीम उपविजेता बनी।
खो-खो बालक वर्ग में गोला देहात विजेता और लंदनपुर उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में लंदनपुर की टीम विजेता और गोला देहात उपविजेता रही।
उच्च प्राथमिक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से अशद और बालिका वर्ग से दामिनी प्रथम रहीं। 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से अशद और बालिका वर्ग से शबनूर प्रथम रहीं। 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से अनूप और बालिका वर्ग से उमा प्रथम रहीं। 600 मीटर दौड़ में अनमोल प्रथम और कृष्णा द्वितीय रहे।
लंबी कूद बालक वर्ग में जावेद और बालिका वर्ग में गुंजन भारती प्रथम रहीं। गोला फेंक बालक वर्ग में अशद और बालिका वर्ग में कंचन प्रथम रहीं। चक्का फेंक में मो. जावेद और गुंजा प्रथम रहे।

मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरि ने विजेताओं को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। खंड शिक्षा अधिकारी कुंभी नागेंद्र चौधरी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सभी का आभार जताया। इस मौके पर राजन साहनी, सुधीर कोहली, मनोज गिरि, अखिल ठाकुर, शिक्षक संघ के वीरेंद्र कुमार, विनोद भदौरिया सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed