फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teenage girl jumps into Sharda Canal bus driver dives in to save her in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: अनजान किशोरी को बचाने के लिए नहर में कूदा जीशान, लहरों में फंसा तो हिंदू युवकों ने बचाई जान

Tue, 11 Aug 2026 12:39 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 11 Aug 2026 12:39 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में मंगलवार सुबह एक हिंदू किशोरी ने शारदा नहर में छलांग लगा दी। उसे डूबता देख बस चालक जीशान उसे बचाने के लिए कूद गया। वह करीब 25 मिनट तक लहरों से जूझता रहा और फिर डूबने लगा तो वहां मौजूद खड़े दो युवकों ने नहर में कूदकर उसकी जान बचाई। वहीं किशोरी तेज बहाव में बह गई। दोपहर तक उसका पता नहीं चल सका है।  

विज्ञापन
Teenage girl jumps into Sharda Canal bus driver dives in to save her in Lakhimpur Kheri
दो युवकों ने बचाई बस चालक की जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ थाना क्षेत्र में ढखेरवा चौराहा स्थित शारदा नहर पुल पर मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 16 वर्षीय किशोरी ने पुल से नहर में छलांग लगा दी। नहर में किशोरी को डूबता देख वहां से गुजर रहे निजी बस का चालक मेरठ निवासी जीशान भी नहर में कूद गया। उसने करीब 300 मीटर तक किशोरी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह खुद डूबने लगा। 

विज्ञापन




इस दौरान मौके पर मौजूद गांव सुजानपुर निवासी दिनेश और लखहा निवासी मुकद्दम ने नहर में छलांग लगाकर जीशान को अचेत अवस्था में बाहर निकाला। उसे पढ़ुआ थाना प्रभारी मोहित पुंडीर ने अपनी गाड़ी से रमियाबेहड़ सीएचसी पहुंचाया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई। वहीं किशोरी का पता नहीं चल सका है। गोताखोरों से उसकी तलाश कराई जा रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में जिम संचालक की दबंगई, साथियों संग मिलकर थर्ड जेंडर को पीटा, निर्वस्त्र करने का भी आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


नहर में किशोरी के छलांग लगाने के बाद मौके पर उसकी चप्पलें बरामद हुईं। वहां मौजूद परिजन ने चप्पलों के आधार पर किशोरी की पहचान निघासन कस्बे के परागीपुरवा निवासी चांदनी (16 वर्ष) के रूप में की। किशोरी के भाई ने बताया कि चांदनी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। वह घटना से करीब एक घंटे पहले घर से निकली थी। उसके घर से निकलने के बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।

नहर में घड़ियाल दिखने से मची अफरातफरी
किशोरी को बचाने के लिए बस चालक जीशान के नहर में कूदते ही अचानक नहर में एक बड़ा घड़ियाल भी दिखाई दिया। घड़ियाल को नहर में जाते देखकर मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। इसके बावजूद दिनेश और मुकद्दम ने साहस दिखाते हुए नहर में छलांग लगा दी और बस चालक जीशान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, काफी तलाश के बाद भी किशोरी का कोई पता नहीं चल सका।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर में किशोरी की तलाश शुरू कराई। पुलिस और स्थानीय लोग नहर के आसपास उसकी तलाश में जुटे रहे। सीओ शिवम कुमार ने बताया कि किशोरी को बचाने के प्रयास में नहर में कूदे बस चालक को सीएचसी भेजा गया है। शेष दोनों युवक सकुशल हैं, वहीं किशोरी की तलाश के लिए नहर में तलाश कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed