{"_id":"6a7af3a0f931c19e800416d8","slug":"video-kho-kho-competition-begins-at-the-ssb-sports-ground-in-lakhimpu-kheri-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: एसएसबी के खेल मैदान में खो-खो प्रतियोगिता शुरू, पांच बटालियनों की टीमें ले रहीं हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: एसएसबी के खेल मैदान में खो-खो प्रतियोगिता शुरू, पांच बटालियनों की टीमें ले रहीं हिस्सा
Mukesh Kumar
Updated Tue, 11 Aug 2026 03:34 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की पांच बटालियनों के बीच आयोजित तीन दिवसीय अंतर-बटालियन खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को तृतीय वाहिनी एसएसबी के खेल मैदान में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन कमांडेंट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने का संदेश देकर किया।
प्रतियोगिता में लखीमपुर, बहराइच और गोरखपुर सेक्टर की टीमों सहित कुल पांच बटालियनों की महिला एवं पुरुष वर्ग की छह-छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में विजेता बनने वाली टीम लखीमपुर सेक्टर का प्रतिनिधित्व करेगी। उद्घाटन मुकाबला तृतीय वाहिनी महिलाओ और 70वीं वाहिनी महिलाओ के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले के पहले राउंड में 70वीं वाहिनी नौ अंकों की बढ़त बनाकर अपनी मजबूत शुरुआत दर्ज की। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन जवानों में शारीरिक दक्षता, अनुशासन, टीम भावना और आपसी समन्वय को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कई रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।