सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The government has made the impossible possible: Minister in charge

सरकार ने असंभव को संभव बनाया : प्रभारी मंत्री

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 20 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
The government has made the impossible possible: Minister in charge
लाभा​र्थियों को चेक देते हुए प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को आईटीआई परिसर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। परिषदीय विद्यालय राजापुर की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, इसके बाद विकास पुस्तिका का वितरण किया गया।
Trending Videos

मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने असंभव को संभव बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में गरीब कल्याण, युवा एवं महिला सशक्तीकरण और किसानों के हित में काम किया है। बिना भेदभाव योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ प्रदेश को वन ट्रिलियन इकोनॉमी की ओर बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि अंत्योदय के मंत्र को धरातल पर उतारते हुए योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचा है। विधायक सदर योगेश वर्मा ने जिले में हुए विकास कार्यों को जनमानस के सामने रखा, जबकि विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने जनकल्याणकारी योजनाओं से आए बदलावों पर प्रकाश डाला।
------------
लाभार्थियों को मिलीं सौगातें
प्रभारी मंत्री ने पांच लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड, चार आशा संगिनी को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत पांच लाभार्थियों को पांच-पांच लाख रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र दिए गए। लाभार्थी शंकरलाल कुमार को माटी कला टूल किट प्रदान की गई।इसके अलावा तीन लाभार्थियों को पारिवारिक लाभ योजना, तीन को वृद्धावस्था पेंशन के स्वीकृति पत्र दिए गए। पांच लाभार्थियों को आवास की चाबियां सौंपी गईं। 224 समूहों को 3.36 करोड़ रुपये का सीसीएफ डेमो चेक और पांच किसानों को कृषि मिनी किट वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed