सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There is no women's toilet in Khaparal Bazaar

Lakhimpur Kheri News: खपरैल बाजार में महिला शौचालय ही नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 21 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
There is no women's toilet in Khaparal Bazaar
शहर का खपरैल बाजार। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के सबसे व्यस्त खपरैल बाजार में रोज बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी के लिए आती हैं, लेकिन यहां सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था न होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जरूरत पड़ने पर महिलाओं को मुख्य बाजार से काफी दूर जाना पड़ता है।
Trending Videos

सराफा बाजार, अस्पताल रोड और हमदर्द तिराहे से लेकर मुख्य बाजार तक पूरे क्षेत्र में महिला शौचालय की सुविधा नहीं है। खासकर बच्चों के साथ आने वाली माताओं के लिए यह समस्या और अधिक बढ़ जाती है। कई बार असुविधा के कारण महिलाएं जल्दी बाजार से लौट जाती हैं या लंबी खरीदारी करने से बचती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला संगठनों ने भी कई बार इस मुद्दे को उठाया है, लेकिन अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं हो सकी है। उनका कहना है कि इतने व्यस्त बाजार में शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा का अभाव महिलाओं की गरिमा और सुविधा दोनों के लिए चिंता का विषय है।
नगर पालिका ने शहर में दो पिंक शौचालय बनाए हैं, लेकिन ये मुख्य बाजार से काफी दूरी पर हैं। इसके चलते उनका उपयोग सीमित रह जाता है। महिला दुकानदारों और संगठनों का कहना है कि बाजार के बीच या आसपास महिला शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि खरीदारी के लिए आने वाली महिलाओं को राहत मिल सके।
-----------

महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा का सवाल है। रोजमर्रा की जरूरतों को समझते हुए नगर पालिका और जिला प्रशासन को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
-सृष्टि पांडे, अधिवक्ता
-----------

बाजार में भीड़ सबसे ज्यादा होती है, लेकिन शौचालय की सुविधा न होना बड़ी दिक्कत है। महिलाओं के लिए अलग और साफ-सुथरे शौचालय की व्यवस्था जरूरी है।
-नीतू गुप्ता, पार्लर संचालक
----------
शहर में दो पिंक शौचालय पहले से संचालित हैं, जहां महिला कर्मचारियों की ड्यूटी रहती है। दोनों शौचालयों के बीच में खपरैल बाजार स्थित है, इसलिए उनका उपयोग किया जा सकता है। नए शौचालय के लिए प्रस्ताव भी भेजा गया है और बाजार के आसपास जगह तलाश की जा रही है। स्थान मिलते ही इस पर काम शुरू कराया जाएगा।
-डॉ. इरा श्रीवास्तव, पालिका अध्यक्ष, लखीमपुर

शहर का खपरैल बाजार। संवाद

शहर का खपरैल बाजार। संवाद

शहर का खपरैल बाजार। संवाद

शहर का खपरैल बाजार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed