{"_id":"6afe9bd01c7dc0169f05bdfc","slug":"thief-entered-the-house-and-stole-cash-and-mobile-phone-in-lakhimpur-kheri-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: शादी वाले घर में घुसा चोर, दो मोबाइल फोन और 50 हजार रुपये किए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: शादी वाले घर में घुसा चोर, दो मोबाइल फोन और 50 हजार रुपये किए चोरी
Thu, 19 Nov 2026 12:19 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:19 PM IST
सार
लखीमपुर के मोहल्ला महाराजनगर में बुधवार रात एक घर से नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए। रात में एक चोर घर में घुसा और वारदात को अंजाम देकर भाग गया।
विज्ञापन
कमरे में खुली मिली अलमारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लखीमपुर खीरी के मोहल्ला महाराजनगर निवासी रियाज अहमद मज्जू के घर चोर ने नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर लिए। तीन दिन पहले ही उनके घर में बेटे और बेटी की शादी हुई थी। शादी के बाद घर में मेहमानों की आवाजाही भी थी। इसी बीच चोर ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार की नाजिया ने बताया कि बुधवार रात में किसी वक्त घर में एक चोर घुस आया। उस समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। चोर दो मोबाइल फोन और करीब 50 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गया।
विज्ञापन
परिवार के लोगों का कहना है कि चोर जेवर चुराने की नीयत से घुसा था, लेकिन घर की एक महिला जाग गई तो उसे तमंचा दिखाया और भाग गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
