सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Thieves targeted a closed house and stole jewellery and cash in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना, अलमारी तोड़कर जेवर-नकदी पर किया हाथ साफ

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Feb 2026 12:32 PM IST
विज्ञापन
सार

लखीमपुर खीरी में चोरों ने मंगलवार रात बंद मकान को निशाना बनाया। छत पर जाल उठाकर घर में घुसे चोरों ने जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार को सुबह जब परिवार के लोग लौटे तो घटना की जानकारी हुई। 

Thieves targeted a closed house and stole jewellery and cash in Lakhimpur kheri
अलमारी में फंसी मिली रॉड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

लखीमपुर शहर के मोहल्ला ईदगाह में मंगलवार रात चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के समय घर के सभी सदस्य पास स्थित दूसरे मकान में गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर चोर अंदर घुस गए।

Trending Videos


मोहल्ला निवासी शुभम सिंह पुत्र संजय सिंह ने बताया कि उनके घर से सटे प्रतीक श्रीवास्तव का नया मकान निर्माणाधीन है। निर्माणाधीन मकान से सटे उनके घर में प्रतीक का भी कुछ सामान रखा हुआ था। इसी बीच रात में अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक चोर सेफ अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखी सोने की चेन, झुमके, नाक की बाली, पायल समेत अन्य जेवर और करीब तीन लाख रुपये की नकदी चुरा ले गए। चोरी गए जेवरों की कीमत लगभग चार लाख रुपये आंकी गई है।

छत का जाल उठाकर आंगन में उतरे चोर 
बुधवार को सुबह परिजन घर लौटे तो सामान बिखरा मिला। मौके पर लोहे की रॉड और सरिया पड़ी मिली, जिनसे दरवाजे, लॉक और लॉकर तोड़े गए थे। छत का जाल भी खुला मिला, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि चोर उसी रास्ते घर में दाखिल हुए।

सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी, एएसपी पवन गौतम, कोतवाल राजेश सिंह और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed