{"_id":"69ce31e816f974352a0ba7e6","slug":"three-people-from-lakhimpur-kheri-killed-in-road-accident-in-meerut-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मेरठ में सड़क हादसे में लखीमपुर खीरी के तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मेरठ में सड़क हादसे में लखीमपुर खीरी के तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:38 PM IST
विज्ञापन
सार
मेरठ में मजदूरी करने गए लखीमपुर खीरी जिले के दो किशोरों समेत तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया।
अलीमुद्दीन, ब्रजमोहन और अरशद के फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बथुआ टांडा के गांव टांडा व बथुआ निवासी किशोर समेत तीन लोगों की मेरठ में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार टांडा निवासी अरशद (32 वर्ष) पुत्र जहीर, अलीमुद्दीन (10 वर्ष) पुत्र मुर्शद और बथुआ निवासी ब्रजमोहन (16 वर्ष) पुत्र धरमू मेरठ के असमाबाद क्षेत्र में गन्ना छिलाई का काम करने गए थे। बुधवार रात तीनों बाइक से अपने कमरे पर लौट रहे थे। इसी दौरान किठौर थाना क्षेत्र में बागवाला और नदलीपुर के बीच सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक को टक्कर लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम
हादसे में अरशद और ब्रजमोहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अलीमुद्दीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही तीनों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने मेरठ के लिए रवाना हो गए।
पूर्व प्रधान कृपाशंकर ने मृतकों के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने बताया कि सभी लोग अक्टूबर माह में गन्ना छीलने मेरठ गए थे और अरशद अपने परिवार के साथ वहीं किराए के मकान में रह रहा था। ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि रुस्तम ने बताया कि मृतकों के परिजन शव लेने मेरठ पहुंच गए हैं।