{"_id":"69cd6fc607522647f90c2b2c","slug":"injection-launched-to-provide-three-months-of-contraceptive-protection-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-171798-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तीन माह तक गर्भनिरोधक सुरक्षा देने वाला इंजेक्शन लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तीन माह तक गर्भनिरोधक सुरक्षा देने वाला इंजेक्शन लांच
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में महिला को अंतरा इंजेक्शन लगातीं चिकित्सक। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अंतरा सबक्यूटेनिअस इंजेक्शन की जिले में शुरुआत कर दी गई। जिला महिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में पहला इंजेक्शन गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. शिवानी शर्मा ने लगाया। कार्यक्रम का उद्घाटन सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने किया।
सीएमओ ने बताया कि इस नई सुविधा की शुरुआत जिले के तीन केंद्रों-जिला महिला चिकित्सालय, सीएचसी फरधान और सीएचसी नकहा में की गई है। यह इंजेक्शन महिलाओं के लिए सुरक्षित, आसान और प्रभावी गर्भनिरोधक विकल्प है, जिसे त्वचा के नीचे लगाया जाता है।
उन्होंने बताया कि यह इंजेक्शन तीन महीने तक गर्भधारण से सुरक्षा देता है और बार-बार दवा लेने की जरूरत नहीं होती। इससे महिलाओं के लिए परिवार नियोजन के विकल्प और आसान हो जाएंगे।
सीएमएस डॉ. अमित कुमार गुप्ता ने स्पष्ट किया कि जो महिलाएं पहले से पारंपरिक अंतरा इंजेक्शन ले रही हैं, उन्हें नया इंजेक्शन नहीं लगाया जाएगा और जिन महिलाओं को नया सबक्यूटेनिअस इंजेक्शन दिया जाएगा, उन्हें पुराना इंजेक्शन नहीं दिया जाएगा।
कार्यक्रम में डॉ. प्रमोद वर्मा, पद्माकर त्रिपाठी, डॉ. अंजली वर्मा, शिप्रा वर्मा, सुष्मिता वर्मा, शिखा कश्यप, दीपमाला, प्रियंका अवस्थी, सोनम सक्सेना, आरती वर्मा, रश्मि सक्सेना, मधू, लोकेश सिंह और अजीत वर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Trending Videos