सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rain spoiled the cultural programs in Chaitra fair

Lakhimpur Kheri News: चैती मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर बरसात ने फेरा पानी

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 05 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Rain spoiled the cultural programs in Chaitra fair
गोला के चैती मेला मंच पर प्रस्तुति देते स्कूली बच्चे। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के चैती मेले के सांस्कृतिक मंच पर स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया, लेकिन तेज बारिश ने कार्यक्रमों पर ब्रेक लगा दिया। शनिवार शाम कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, अध्यक्षता कर रहे भाजपा विधानसभा संयोजक अवधेश मिश्र और विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
Trending Videos

सरस्वती शिशु मंदिर, केपीएसडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, इंडियन हेरिटेज एकेडमी, कामधेनु विद्या मंदिर, आदर्श दुर्गा बाल विद्या मंदिर, अरविंद पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज और कृषक समाज इंटर कॉलेज समेत आठ विद्यालयों के बच्चों ने मंच पर अपनी प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश न थमने पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कार्यक्रम स्थगित करने की घोषणा कर दी। उन्होंने बताया कि शेष विद्यालयों की प्रस्तुतियां अब 10 अप्रैल को शाम छह बजे से कराई जाएंगी। कार्यक्रम स्थगित होने से अन्य विद्यालयों के बच्चों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
इस मौके पर अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सभासद राममूर्ति शुक्ला, हरिओम मिश्र, सुनील करण गिरि, संगम दीक्षित, रिटायर सूबेदार राजेश्वर सिंह, संस्कार फाउंडेशन अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, गोपाल सक्सेना, अजय अवस्थी और बृजेश गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed