सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Special train from Mailani to Mumbai from Monday

Lakhimpur Kheri News: मैलानी से मुंबई के लिए सोमवार से स्पेशल ट्रेन

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 05 Apr 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Special train from Mailani to Mumbai from Monday
मैलानी में खड़ी एक्सप्रेस ट्रेनस्रोत-संवाद
विज्ञापन
मैलानी (खीरी)। गोमतीनगर से बांद्रा टर्मिनस (मुंबई) के लिए ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी सोमवार को पहला फेरा लेकर डालीगंज, सीतापुर, मैलानी और पीलीभीत होते हुए मुंबई के लिए रवाना होगी। जिले के लोग अब मैलानी से सीधे मुंबई के लिए ट्रेन पकड़ सकेंगे। हालांकि, जिला मुख्यालय लखीमपुर और गोला गोकर्णनाथ में इसका ठहराव नहीं दिया गया है।
Trending Videos

रेलवे ने कानपुर सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज के बीच पुल संख्या-110 पर इंजीनियरिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया है। इस कारण 15 फेरों के लिए संचालित गोमतीनगर-बांद्रा टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। अब यह ट्रेन ऐशबाग-कानपुर-इटावा-टूंडला के बजाय सीतापुर, मैलानी के रास्ते संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 05033 गोमतीनगर-बांद्रा टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 6 अप्रैल से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 05034 बांद्रा टर्मिनस-गोमतीनगर 7 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को इसी मार्ग से संचालित होगी।
सोमवार को पहला फेरा लेकर ट्रेन गोमतीनगर से 14:00 बजे रवाना होकर डालीगंज 14:50, सीतापुर 16:02, मैलानी 17:42, पीलीभीत 18:35, इज्जतनगर 19:17, कासगंज 21:15 और मथुरा जंक्शन 23:05 बजे पहुंचेगी। दूसरे दिन भरतपुर 01:02, गंगापुर सिटी 03:55 होते हुए कोटा 05:00, रतलाम 09:10, वडोदरा 13:30, सूरत 15:52, वलसाड 16:47, वापी 17:08 और बोरीवली 18:44 बजे पहुंचकर रात 20:00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
-----------------
लखीमपुर में ठहराव के लिए सांसद ने लिखा पत्र
खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा मधुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर बताया कि दोनों ट्रेनें खीरी संसदीय क्षेत्र से गुजरेंगी, लेकिन लखीमपुर में ठहराव नहीं दिया गया है, जिससे लोगों में नाराजगी है। उन्होंने जनहित में लखीमपुर में ठहराव देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed