{"_id":"69d29e494774ee498e0cec22","slug":"admission-drive-in-government-and-aided-schools-intensifies-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-172094-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: राजकीय व एडेड स्कूलों में प्रवेश अभियान तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: राजकीय व एडेड स्कूलों में प्रवेश अभियान तेज
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में राजकीय और एडेड विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया तेज हो गई है। अधिक से अधिक बच्चों का दाखिला सुनिश्चित करने के लिए स्कूल प्रशासन अभिभावकों को सुविधाओं और व्यवस्थाओं से रूबरू करा रहा है।
इस समय कक्षा छह, नौ और 11 में प्रवेश चल रहे हैं, जबकि परिषदीय विद्यालयों में बालवाटिका से कक्षा पांच तक दाखिले लिए जा रहे हैं। निर्धारित सीटों को भरने के लिए शिक्षक घर-घर संपर्क कर अभिभावकों को जागरूक कर रहे हैं।
शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जागत सिंह ने बताया कि विद्यालय में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। डिजिटल क्लास के माध्यम से बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा दी जा रही है, वहीं खेल और प्रयोगशालाओं के जरिए व्यावहारिक ज्ञान भी दिया जा रहा है। समय-समय पर प्रतियोगिताएं आयोजित कर बच्चों के बौद्धिक विकास पर भी जोर दिया जा रहा है। कॉलेज में कला, विज्ञान (गणित व जीव विज्ञान), वाणिज्य और व्यवसायिक वर्ग की कक्षाएं संचालित हो रही हैं।
-- -- -- --
ट्रेड कोर्स में बढ़ी रुचि
विद्यालय में व्यवसायिक शिक्षा के तहत रंगीन फोटोग्राफी और टेक्सटाइल डिजाइन जैसे ट्रेड कोर्स भी संचालित किए जा रहे हैं। इन कोर्सों में भी छात्रों की अच्छी रुचि देखी जा रही है और प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
Trending Videos