फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two teenagers killed three others critically injured after being hit by a speeding car

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो किशोरों की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

Sun, 16 Aug 2026 04:41 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 16 Aug 2026 04:41 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में पलिया-दुधवा मार्ग पर शनिवार को एक तेज रफ्तार कार से पांच किशोरों को टक्कर लग गई। हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई। तीन घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कार चालक नई दिल्ली निवासी अनिल सोनार है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Two teenagers killed three others critically injured after being hit by a speeding car
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के पलियाकलां क्षेत्र में पलिया-दुधवा मार्ग पर फरसहिया गांव तिराहे के पास सड़क पार कर रहे पांच किशोरों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


शनिवार को सुबह करीब 11:30 बजे फरसहिया गांव के तिराहे के पास आनंद (13 वर्ष) पुत्र श्रवण लोध, शिवा नाई (16 वर्ष) पुत्र राजू नाई, रोहित (16 वर्ष) पुत्र पप्पू पासवान, अनिकेत (17 वर्ष) पुत्र रामकिशन और अतीश (17 वर्ष) पुत्र गोपाल सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान पलिया की ओर से दुधवा की तरफ जा रही कार संख्या एचआर 55 एडब्ल्यू 5756 ने पांचों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल 
हादसे में सभी किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने आनंद लोध और शिवा नाई को मृत घोषित कर दिया। वहीं रोहित, अनिकेत और अतीश की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल खीरी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार, कार चालक नई दिल्ली के इंद्रेश गंज निवासी अनिल सोनार है। सीओ जितेंद्र परिहार ने बताया कि हादसे में दो किशोरों की मौत हुई है। आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed