फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Waterlogging on the way to Baba Tedhnath Dham

Lakhimpur Kheri News: बाबा टेढ़ेनाथ धाम की राह में जलभराव

Wed, 29 Jul 2026 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 29 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the way to Baba Tedhnath Dham
बांकेगंज में रेलवे स्टेशन मार्ग का धंसा हिस्सा। संवाद।
अमीरनगर। महाभारत कालीन महादेव बाबा टेढ़ेनाथ धाम का बस्तौली गांव से होकर जाने वाला मुख्य मार्ग जलभराव से बदहाल है। सावन में यहां दूर-दूर से श्रद्धालु जलाभिषेक करने आते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्रामीणों ने मार्ग पर भरे पानी में खड़े होकर जल निकासी की मांग की। उनका कहना है कि अमीरनगर से बस्तौली होते हुए बाबा टेढ़ेनाथ मंदिर जाने वाला प्रमुख मार्ग हल्की बारिश में तालाब बन जाता है। इससे आवागमन में दिक्कत होती है। सावन में बड़ी संख्या में कांवड़िये और श्रद्धालु इसी मार्ग से जलाभिषेक व दर्शन के लिए गुजरते हैं। इस दौरान विनोद तिवारी, श्रीकांत मिश्र, मुकेश मिश्र, रामभरोसे, चंद्रपाल ठाकुर, रामभरोसे मौर्य, शिशुपाल, पिंटू कश्यप, अर्जुन कुमार और सोनपाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। एसडीएम युगांतर त्रिपाठी ने बताया कि रास्ते के निर्माण के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

----
बारिश से रेलवे स्टेशन की सड़क पर बड़ा गड्ढा

बांकेगंज। मानसून की दूसरी तेज बारिश से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क का कुछ हिस्सा धंसने से करीब दो फुट गहरा गड्ढा बन गया है। इससे यात्रियों और बाइक सवारों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐशबाग-पीलीभीत रेल खंड पर आमान परिवर्तन के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन मार्ग बनवाया गया था। बारिश से मोड़ पर सड़क धंसने से बना गड्ढा महिला, पुरुष और दिव्यांग यात्रियों के लिए मुसीबत बना है। रात की ट्रेन से आने वाले तमाम यात्री गिरकर चोटिल हो रहे हैं। पैदल यात्रियों, ई-रिक्शा और बाइक सवारों को भी दिक्कत हो रही है। यात्रियों ने जिम्मेदारों से मार्ग की मरम्मत की मांग की है। संवाद
----
बारिश से ग्रामीण का घर गिरा, बाल-बाल बचा परिवार

बिजुआ। बारिश के बीच ग्राम कांपटांडा निवासी रामेश्वर का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार का कोई सदस्य अंदर नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई।

रामेश्वर ने बताया कि घर की दीवारें ईंट और मिट्टी के गारे से बनी थीं। बारिश में मिट्टी गलने से दीवारें ढह गईं। परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने के लिए मजबूर है। पीड़ित ने प्रशासन से शीघ्र आवास और आर्थिक सहायता की मांग की। सूचना पर ग्राम प्रधान जयप्रकाश और लेखपाल आशीष राना ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और भवन गिरने की रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है। संवाद

बांकेगंज में रेलवे स्टेशन मार्ग का धंसा हिस्सा। संवाद।

बांकेगंज में रेलवे स्टेशन मार्ग का धंसा हिस्सा। संवाद।

बांकेगंज में रेलवे स्टेशन मार्ग का धंसा हिस्सा। संवाद।

बांकेगंज में रेलवे स्टेशन मार्ग का धंसा हिस्सा। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed