{"_id":"6a68fa1c042b48e0730cb055","slug":"yash-vidya-mandir-defeated-cmkp-up-sainik-school-in-the-under-19-category-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-181107-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अंडर-19 में यश विद्या मंदिर ने सीएमकेपी यूपी सैनिक स्कूल को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अंडर-19 में यश विद्या मंदिर ने सीएमकेपी यूपी सैनिक स्कूल को हराया
Wed, 29 Jul 2026 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
ग्रीन फील्ड एकेडमी में आयोजित बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेती खिलाड़ी छात्राएं। स्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। ग्रीन फील्ड एकेडमी महेवागंज में सोमवार से सीबीएसई क्लस्टर फोर बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। अंडर-19 वर्ग में यश विद्या मंदिर, फैजाबाद (अयोध्या) ने सीएमकेपी यूपी सैनिक स्कूल, लखनऊ को हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।
फर्टिलाइज़र पब्लिक स्कूल, शाहजहांपुर ने एआईएमएस इंटरनेशनल स्कूल, बहराइच को हराया। ग्रामश्री एकेडमी, अयोध्या और न्यू हाइट्स का मुकाबला समाचार लिखे जाने तक जारी था।
अंडर-17 में अजमानी इंटरनेशनल स्कूल, लखीमपुर खीरी ने मेजबान ग्रीन फील्ड एकेडमी, बलूडीह, लखीमपुर खीरी को पराजित किया। डीपीएस, लखनऊ ने एसपीएस ग्लोबल स्कूल, इटावा को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। अंडर-14 के मुकाबले बुधवार से शुरू होंगे। विभिन्न जनपदों से आई सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों की टीमों ने बेहतरीन तालमेल, सटीक सर्विस और आक्रामक स्मैश के साथ खेल भावना व अनुशासन का परिचय दिया। प्रतियोगिता सीबीएसई के निर्धारित नियमों के अनुरूप अनुभवी निर्णायकों की देखरेख में हुई।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी संतोष गुप्ता व युवराज दत्त महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डीएन मालपानी मौजूद रहे। विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रशांत मिश्रा ने अतिथियों, टीम प्रबंधकों और खिलाड़ियों का स्वागत कर किया। शैक्षिक निदेशक आलोक मिश्रा ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।