फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman dies of electrocution after 11000 volt power line snaps and falls

UP: 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूटकर गिरा, करंट से एक महिला की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

Wed, 08 Jul 2026 04:15 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: Akash Dubey Updated Wed, 08 Jul 2026 04:15 PM IST
सार

भीरा थाना क्षेत्र में बुधवार को घास काट रही पिंकी देवी की 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। सुदामा गंभीर रूप से झुलस गईं, उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Woman dies of electrocution after 11000 volt power line snaps and falls
मौके पर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र में बुधवार को खेत में जानवरों के लिए घास काटने गई चार महिलाओं में से दो महिलाएं करंट की चपेट में आ गईं। 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर पेड़ के नीचे बैठी महिलाओं पर गिर गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से झुलस गई। उसे बिजुआ सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चुरा टांडा निवासी पिंकी देवी (38) पत्नी सूरजपाल, सिसैया टांडा निवासी सुदामा (40) पत्नी रामऔतार तथा दो अन्य महिलाएं खेत में घास काटने गई थीं। जिसमें दो महिलाएं सांप देख कर बिना घास काटे घर चली गई।जबकि पिंकी देवी और सुदामा घास काट कर एक पेड़ के नीचे बैठकर आराम करने लगीं।घास पिंकी देवी के पति सूरजपाल घास को घर लेके चले थे वापस खेत पर आया सूरजपाल तो उसकी पत्नी बिजली के तारों चपेट देखा उसके होश उड़ गए।इसी दौरान पेड़ के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया। करंट लगने से पिंकी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, मृतक पिंकी देवी करंट से बाया हाथ जलकर अलग हो गया था और कई दांत टूटे, जबकि सुदामा गंभीर रूप से झुलस गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में धान की रोपाई कर रहे मजदूरों ने घटना देखकर ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के समय लाइन में विद्युत आपूर्ति चालू थी। सूचना के बाद विद्युत विभाग को फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक पिंकी देवी करीब 15 मिनट तक करंट की चपेट में रही। झुलसी महिला को इसके निजी वाहन से बिजुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि 11 हजार वोल्ट की लाइन के जर्जर तारों से लंबे समय से चिंगारियां निकलती रहती थीं। कई बार खेतों में आग भी लग चुकी है। शिकायत के बावजूद न तो तार बदले गए और न ही टूटे इंसुलेटरों की मरम्मत कराई गई।

विज्ञापन

घटना से नाराज ग्रामीणों ने भीरा-बिजुआ स्टेट हाईवे पर करीब 15 मिनट तक जाम लगा दिया। ग्रामीणों की सूचना के बाद घटना स्थल करीब 30 मिनट भीरा पुलिस देर से पहुंची। सूचना पर थाना प्रभारी अमित पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। एहतियात के तौर पर मैलानी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी गोला महक शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतका के परिजनों से मुलाकात की और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। नायब तहसीलदार अखिलेश श्रीवास्तव, विद्युत विभाग के  एसडीओ पवन कुमार, जेई रविशंकर सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed