{"_id":"6a66478306925eaa8e05f881","slug":"women-protested-against-the-police-who-arrived-to-investigate-the-aerial-firing-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-180950-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: हवाई फायरिंग की जांच करने पहुंची पुलिस का महिलाओं ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: हवाई फायरिंग की जांच करने पहुंची पुलिस का महिलाओं ने किया विरोध
Sun, 26 Jul 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराबाद। नीमगांव क्षेत्र में हवाई फायरिंग की जांच करने गई पुलिस का महिला प्रधान और महिलाओं ने विरोध किया। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ देर हंगामा और महिलाओं से नोकझोंक हुई। हालांकि पुलिस ने हंगामा और दबिश से इन्कार किया है।
थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव सिरसा में शुक्रवार को शराब ठेके के निकट दो पक्षों में विवाद और एक पक्ष की ओर से हवाई फायरिंग की खबर शनिवार को वायरल हुई। इसके बाद शनिवार रात नीमगांव थानाध्यक्ष प्रवीर गौतम पुलिस फोर्स के साथ जांच करने गांव मांझा पहुंचे।
प्रधान के पति संजय का आरोप है कि पुलिस प्रधान सुनीता देवी के घर में घुसी और रिश्तेदार को पकड़ने लगी। पुलिस पर अभद्रता का भी आरोप लगाया। ग्रामीणों के अनुसार कुछ देर हंगामा और महिलाओं से नोकझोंक हुई। पुलिस ने इससे इनकार करते हुए केवल जांच करने की बात कही है। पुलिस का दावा है कि कोई तहरीर नहीं मिली है। पकड़े गए आरोपी का शांति भंग की आशंका में चालान भेजा गया है।
विज्ञापन
वर्जन
सोशल मीडिया पर खबर देखी थी। इस संबंध में न ही किसी पक्ष ने थाने पर तहरीर दी है और न ही कोई आरोप लगाया गया है। जांच कराई जाएगी।
अमित राय, एएसपी पश्चिमी