फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth creates a ruckus with an axe at the Lakhimpur Kheri Collectorate

कलक्ट्रेट में 'घातक' स्टाइल धमकी: लखीमपुर खीरी में कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा युवक, बोला- कोई तो भगत सिंह बनेगा

Thu, 23 Jul 2026 03:19 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 23 Jul 2026 03:19 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में एक फरियादी ने कुल्हाड़ी निकालकर हंगामा किया। उसने फिल्मी अंदाज में अफसरों को धमकी दी। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युवक फिल्मी अंदाज में डायलॉग बोलता सुना जा रहा है। 

विज्ञापन
Youth creates a ruckus with an axe at the Lakhimpur Kheri Collectorate
युवक ने कलक्ट्रेट में लहराई कुल्हाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के कलक्ट्रेट परिसर में बृहस्पतिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डीएम को प्रार्थना पत्र देने के बाद एक फरियादी अचानक अपने पास से कुल्हाड़ी निकाल लाया। कुल्हाड़ी हाथ में लेकर वह फिल्मी अंदाज में हंगामा करने लगा, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। उसने अफसरों को धमकी भी दी। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड ने सूझबूझ दिखाते हुए फरियादी के हाथ से कुल्हाड़ी छीन ली, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। फरियादी का कहना था कि वह लंबे समय से अपनी समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन हर बार उसे केवल आश्वासन ही मिलता है। उसने खुद को व्यवस्था से बेहद परेशान बताते हुए कहा कि उसकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्मी अंदाज में दी धमकी 
हंगामे के दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने उसका वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक घातक फिल्म का डायलॉग कहता है। कहा, 'यह मजदूर का हाथ है कात्या। लोहा को पिघलाकर आकार बदल देता है। मैं पृथ्वीराज का वंशज हूं।'  वह अफसरों को धमकी देता है। उसने कहा कि किसी न किसी को तो भगत सिंह बनना पड़ेगा। 

विज्ञापन

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि फरियादी की शिकायत किस मामले से संबंधित थी और घटना के बाद प्रशासन की ओर से उसके खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है या नहीं। यह मामला कलक्ट्रेट में चर्चा का विषय बना रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed