{"_id":"6a2c73b2ee6decd78a0b0601","slug":"a-suspicious-young-man-entered-a-house-and-hid-in-a-haystack-for-fear-of-being-caught-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-157890-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: घर में घुसा संदिग्ध युवक, पकड़े जाने के डर से भूसे के ढेर में छिपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: घर में घुसा संदिग्ध युवक, पकड़े जाने के डर से भूसे के ढेर में छिपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। एक संदिग्ध युवक बृहस्पतिवार की रात को घर में घुस गया। आहट होने पर वह घबरा गया और पकड़े जाने के डर से कमरे में रखे भूसे के ढेर में छिप गया। गृहस्वामी व गांव के लोगों ने उसे खोजकर पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
थाना मड़ावरा के ग्राम गोरा कछया निवासी हरदयाल कुशवाहा के बड़े भाई की मौत हो गई थी। जिस कारण घर में कई रिश्तेदार मौजूद थे। बृहस्पतिवार की देर रात करीब ढाई बजे घरवालों को भूसे वाले घर की ओर से कुछ आहट सुनाई दी। संदेह होने पर वह लोग गए लेकिन मौके पर गए कुछ नहीं मिला। रोशनी की तो भूसे के ढेर के अंदर कुछ हलचल दिखी, इस पर भूसे को हटाया तो उसके अंदर अर्धनग्न युवक भूसे में छिपा मिला।
घर में चोर पकड़े जाने की खबर गांव में फैली तो मौके पर भारी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए थे। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो गांव वालों ने पकड़े गए युवक को उनके सुपुर्द कर दिया। पूछताछ के दौरान बताया कि वह घर में घुसने से पहले अपने कपड़े बाहर उतारकर आया था। वहीं गृहस्वामी हरदयाल कुशवाहा ने बताया कि पकड़ा गया युवक अकेला नहीं था, वह अपने अन्य साथियों के साथ चोरी की नीयत से आया था। एक व्यक्ति घर में घुसा था, जबकि उसके साथी बाहर निगरानी कर रहे थे, जो शोर हाेने पर भाग गए।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं पकड़े गए युवक का हाथ बंधी अवस्था में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
थाना मड़ावरा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना को लेकर जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में उक्त युवक नशे का आदी है और यहां-वहां घूमता रहता है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।