{"_id":"6a2f0e6af63f42894d01d2d6","slug":"body-of-young-man-found-hanging-from-a-saree-noose-inside-the-room-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-157985-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कमरे के अंदर साड़ी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कमरे के अंदर साड़ी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मोहल्ला रैदासपुरा में रविवार को जितेंद्र उर्फ जीतू (40) का शव फंदे पर लटकता मिला। परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने जीतू को अपमानित किया था, जिससे आहत होकर उनसे आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक के चाचा सुंदर ने बताया कि शनिवार की रात को जीतू खाना खाकर कमरे में सोने चला गया था। रविवार की सुबह आठ बजे जब परिजन उसे चाय पीने को जगाने गए और आवाज दी तो अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला। काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजे नहीं खुले तो उन्होंने खिड़की से कमरे के अंदर झांककर देखा। अंदर साड़ी के फंदे पर उसका लटका दिखाई दिया। इसके बाद कमरे के दरवाजे तोड़े और उसको फंदे से नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया।
सुंदर ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व जितेंद्र व उसकी पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था।इस बाद वह बच्चों को लेकर चली गई थी। जितेंद्र ने दो दिन तक उसकी खोजबीन की। इस बीच किसी परिचित ने बताया कि उसकी पत्नी व बच्चे मायके में है। वहां जाने पर पता चला कि उसकी पत्नी अपने बच्चों को लेकर माता-पिता के साथ दिल्ली काम करने के लिए चली गई है। इसके बाद जीतू दिल्ली गया, जहां से उसको अपमानित कर वापस भेज दिया । सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।