फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   After the death of the elderly woman injured in the attack, the charge of culpable homicide was increased.

Lalitpur News: हमले में घायल वृद्धा की मौत के बाद बढ़ी गैरइरादतन हत्या की धारा

Thu, 16 Jul 2026 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
After the death of the elderly woman injured in the attack, the charge of culpable homicide was increased.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर के मोहल्ला नेहरू नगर में हमले में घायल आरामबाई (70) की उपचार के दौरान मौत हो जाने के बाद पुलिस ने पहले से दर्ज मुकदमे में गैरइरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी है। मामले में नामजद छह आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।
मोहल्ला नेहरू नगर निवासी आरामबाई और उनके परिजनों के साथ सात जुलाई को मोहल्ले के ही नंदलाल, राहुल, पुष्पेंद्र, सोनू, कैलाश और कोमल ने हमला कर दिया था । हमले में आरामबाई गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। घटना के बाद पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। गंभीर रूप से घायल आरामबाई का उपचार मेडिकल कॉलेज झांसी में चल रहा था, जहां मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर नेहरू नगर स्थित देवगढ़ रोड पहुंचे और सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने मामले की समीक्षा करते हुए पहले से दर्ज मुकदमे में गैरइरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में गैरइरादतन हत्या की धारा जोड़ी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed