{"_id":"6a585e2e70559b3afa03270b","slug":"lalitpur-third-accused-arrested-in-case-involving-crime-against-a-young-woman-in-a-moving-car-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: चलती कार में युवती से दुष्कर्म मामले में फरार तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: चलती कार में युवती से दुष्कर्म मामले में फरार तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल
Thu, 16 Jul 2026 10:04 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:04 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक पीछा करने के दौरान आरोपी ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग की। जो आरोपी के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चलती कार में युवती से दुष्कर्म के चर्चित मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी को घटना के महज 24 घंटे के अंदर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आरोपी के पास अवैध तमंचा, कारतूस, कार, मोबाइल फोन और शराब की बोतल बरामद की गई है।
15 जुलाई को दर्ज दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी सुरेंद्र सेन (25) निवासी ग्राम बमरौली की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के निर्देश पर चार विशेष टीमें गठित की गई थीं। बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम राजघाट बांध नहर की पटरी स्थित मैलार रोड चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बलेनो कार पुलिस को देखकर मुड़ने लगी। पीछा करने पर कार सवार युवक भागने लगा। पुलिस का दावा है कि रोकने का प्रयास करने पर आरोपी ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि मामले के एक वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपि के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
इस मामले में पुलिस पहले ही आरोपी बादल राजा एवं रविशंकर को गिरफ्तार कर चुकी है। तीसरे आरोपी सुरेंद्र सेन को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही थी। इसी दौरान वह मुठभेड़ में पकड़ा गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन