फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Young woman gang-raped in a moving car; case registered against three individuals

Lalitpur: चलती कार में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन पर मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 15 Jul 2026 08:28 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 15 Jul 2026 08:28 PM IST
सार

कार में युवती के साथ दो युवक दुष्कर्म करते रहे जबकि तीसरा कार चलाता रहा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। 

विज्ञापन
Lalitpur: Young woman gang-raped in a moving car; case registered against three individuals
चलती कार में युवती से दुष्कर्म। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कार में बैठाकर 19 वर्षीय युवती से दो युवकों ने गैंगरेप किया। जबकि तीसरा कार चलाता रहा। पुलिस ने दो नामजद सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम लगाई गई हैं।
विज्ञापन


स्टेशन पर छोड़कर भागे आरोपी
कोतवाली सदर अंतर्गत एक ग्राम निवासी महिला के मुताबिक मंगलवार को उसकी 19 वर्षीय पुत्री घर पर थी और वह ललितपुर आई थी। शाम को वह घर वापस पहुंची तब पुत्री घर पर नही मिली। आस-पडोस में जानकारी की तो पता चला कि उसकी पुत्री को गांव का एक युवक अपने साथियों संग उसे कार में बैठाकर ले गए हैं। इस बीच उसने बड़ी बहन के मोबाइल पर काल किया और बचाने की गुहार लगाई। इसके बाद वह अपने पति को लेकर ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। रेलवे स्टेशन पर पुत्री मिली। उसने बताया की बादल राजा और सुरेंद्र सेन ने उसके साथ कार में दुष्कर्म किया। जबकि तीसरा युवक कार चलाता रहा। आरोपी उसे रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गए और जाने से पहले घटना के बारे में किसी को बताने पर अंजाम बुरा होने धमकी देकर गए।
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित
कार में युवती से गैंगरेप होने की शिकायत मिलने पर कोतवाली सदर पुलिस ने बादल राजा, सुरेंद्र सेन सहित उनके एक साथी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीओ सदर अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमें गठित की गई। टीम आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। प्रभारी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता का मेडिकल सहित अन्य कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed