{"_id":"66c26ccbf9b95ed7dc0968d4","slug":"bholes-farewell-procession-started-with-much-fanfare-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-119480-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: धूमधाम से निकली भोले की विदाई यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: धूमधाम से निकली भोले की विदाई यात्रा
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण के बाद रविवार को भोले की विदाई यात्रा निकाली गई। विदाई यात्रा श्रीसिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम से प्रारंभ होकर स्टेशन, वर्णी चौराहे, तुवन चौराहे, घंटाघर से सावरकर चौक होते हुए सुम्मेरा तालाब पर समाप्त हुई।
यात्रा में देश के विभिन्न राज्यों से आए महामंडलेश्वर श्याम चैतन्यपुरी, महामंडलेश्वर शिवस्वरूपानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर स्वामी शैलाषानंदपुरी महाराज, महंत रामेश्वरदास त्यागी महाराज, महंत हरीषपुरी महाराज, जगतगुरु डा कृष्णगिरि महाराज, जयकिशन महाराज, राधारमणदास त्यागी महाराज, देवी श्वेताम्बरा, देवी पूजा आदि संतगण शामिल हुए। दोपहर तीन बजे भोले की विदाई यात्रा का प्रारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ।
विदाई यात्रा का शुभारंभ चंडी पीठाधीश्वराचार्य महामंडलेश्वर स्वामी चन्द्रेश्वर गिरि महाराज ने विधि-विधान से पूजन कर किया। यात्रा के प्रारंभ में अश्व सवार धर्मध्वज लेकर चल रहे थे। इसके पीछे बैंड मधुर भजनों की छटा बिखेरते हुए चल रहे थे। मधुर भजनों की धुनों पर भक्तजन जमकर थिरके। ढोल की थाप से भोले बाबा को अद्वितीय सलामी दी जा रही थी। बुंदेलखंड की सैरा पार्टी, ढपला रमतूला, वीरांगना अखाड़ा शोभायात्रा में उत्साह के रंग भर रहे थे।
भोले को विदाई देने के लिए माता-बहनें थाली में भगवान के पार्थिव स्वरूप को लेकर चल रही थीं। इस दौरान राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, राजनारायण पुरोहित, सरदार बीके सिंह, अवध बिहारी उपाध्याय, गंधर्व सिंह, राजीव बबेले, बॉबी राजा, गजेंद्र राजा बुन्देला, भरत यादव, अनूप मोदी, राहुल शुक्ला अश्वनी पुरोहित, गौरव जैन मोबाइल, संजीव उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Trending Videos