सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Body of villager who left home after a dispute found on railway tracks.

Lalitpur News: घर से नाराज होकर निकले ग्रामीण का शव रेल पटरी पर मिला

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Body of villager who left home after a dispute found on railway tracks.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। घर से नाराज होकर निकले 50 वर्षीय गरीबदास निवासी ग्राम गोगला कोतवाली सदर का शव ग्राम बिरारी रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरियों पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। परिजनों ने आत्महत्या की आशंका जताई है।
मृतक के पुत्र राजेंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह उसका पिता गरीबदास घर से नाराज होकर निकल गया था। दोपहर को जानकारी मिली कि बिरारी रेलवे स्टेशन के पास पटरियों पर व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। मौके पर गया तो पता चला कि जीआरपी ने शव को मोरचरी में पहुंचा दिया है। इसके बाद वह लोग मोरचरी पहुंचे और अपने पिता गरीबदास की पहचान की। पुत्र राजेंद्र ने ट्रेन से आत्महत्या करने की आशंका जताई है। मृतक के एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के कारणों की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed