सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Sparks from welding work set a container truck on fire; three people

Lalitpur: हाईवे पर चॉकलेट से भरे ट्रक में लगी आग, चपेट में आए चालक-परिचालक सहित तीन झुलसे, वीडियो

संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 19 Jun 2026 03:12 PM IST
विज्ञापन
सार

डीजल टंकी के पास वेल्डिंग करते समय उठी चिंगारी से कंटेनर ट्रक में आग लगी है। आगजनी में ट्रक के अंदर रखी लाखों रुपए कीमत की चॉकलेट जलकर नष्ट हो गई।

Lalitpur: Sparks from welding work set a container truck on fire; three people
आगजनी में जला ट्रक व सड़क पर फैले चॉकलेट के डिब्बे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

कोतवाली तालबेहट क्षेत्र में ग्राम तेरई फाटक के पास हाइवे किनारे स्थित एक वेल्डिंग दुकान से निकली चिंगारी से कंटेनर ट्रक में आग लग गई। थोड़ी देर में आग इतनी भयानक हुई की कंटेनर ट्रक धू-धू कर जलने लगा। डीजल टंकी के पास वेल्डिंग करते समय उठी चिंगारी से आग लगी थी।


आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। आग की चपेट में आने से ट्रक चालक 25 वर्षीय अमित व 27 वर्षीय यशपाल निवासी देवरी सागर मध्य प्रदेश और वेल्डिंग करने वाला चंद्रेश निवासी जमालपुर तालबेहट झुलसकर घायल हो गए। घायलों को तालबेहट सीएचसी में भर्ती कराया। कंटेनर ट्रक पंजाब से हैदराबाद चॉकलेट भरकर जा रहा था। आग से लाखों रुपए कीमत की चॉकलेट जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की चपेट में आए ट्रक का वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed