{"_id":"590396484f1c1b342bc0bf82","slug":"central-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद और भ्रष्टाचार से निपटना कठिन काम: उमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद और भ्रष्टाचार से निपटना कठिन काम: उमा
lalitpur
Updated Sat, 29 Apr 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने कहा कि आतंकवाद और भ्रष्टाचार से निपटना कठिन काम है। भ्रष्टाचारियों में विश्व बंधुत्व की भावना रहती है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे समाप्त करने का बीड़ा उठाया है। वह बुंदेलखंड जल संरक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से बात कर रही थीं।
बुंदेलखंड में जल संरक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री उमा भारती एवं प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बुंदेलखंड जल संरक्षण कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सिंचाई परियोजना में व्याप्त गड़बड़ियों की जांच कराई जा रही है। पृथक बुंदेलखंड राज्य के मामले पर उन्होंने कहा कि तीन साल में पृथक बुंदेलखंड प्रांत बनाने के वादे पर कायम हैं लेकिन पहले बुंदेलखंड के नक्शे पर सहमति बन जाए।
प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड में कई परियोजनाएं शुरू हो रही हैं, तो कुछ बनने जा रही हैं। अब यहां कोई प्यासा नहीं रहेगा। शीघ्र ही तालाब भरवाए जाएंगे। पशुओं के पेयजल का इंतजाम किया जा रहा है। सरकार हर हाथ को काम, हर खेत को पानी देने की नीति पर काम कर रही है। यदि जरूरत पड़ी तो राजकीय नलकूपों की स्थापना कराई जाएगी। इसके अलावा ग्राम पंचायतों में टैँकरों के माध्यम से जलापूर्ति कराई जा रही है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री उमा भारती से नमामि गंगे परियोजना का अवलोकन करने को कहा, जिससे परियोजना को गति दिलाई जा सके।

Trending Videos