{"_id":"6a0f5a8d9227f8951d0978b9","slug":"encounter-between-cattle-thieves-and-police-one-criminal-injured-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-156729-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पशु चोरों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पशु चोरों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र के पांडुवन जंगल में बृहस्पतिवार शाम पशु चोरी करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। वहीं, उसका साथी भागने की कोशिश में था, जिसे पुलिस ने मौके से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस, बाइक और नकदी बरामद की है।
थानाध्यक्ष नाराहट दयाशंकर सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के चलते गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पांडुवन जंगल में पशु चोरी करने वाले बदमाश मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बाइक सवार दो संदिग्ध भागने लगे। रोकने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।
इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह बाइक समेत गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश और उसके साथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान घायल बदमाश अरबाज निवासी ग्राम उत्तमधाना तथा उसके साथी हासिम निवासी ग्राम उत्तमधाना थाना जाखलौन के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस, बाइक और 9900 रुपये नकद बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे और उनका गिरोह अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रेकी कर मवेशियों की चोरी करते हैं। इसके बाद सुनसान जगहों, खेतों और घरों से पशु चोरी कर उन्हें अन्य जनपदों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे, जिसे आपस में बांटकर खर्च करते थे। आरोपियों ने यह भी बताया कि 17 मई की रात ग्राम दौलतपुर से भैंस और उनके बच्चे चोरी किए थे, जिन्हें बेच दिया गया था।
घायल बदमाश को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने मुठभेड़ में पशु चोर गिरोह के दो बदमाशों की गिरफ्तारी पर पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पशु चोरी करने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हुआ है। आरोपियों के पास से हथियार, कारतूस, बाइक और नकदी बरामद हुई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कालू सिंह , एएसपी

Trending Videos