फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Family members arrived at the DM's residence carrying the injured person who was in a coma on a cot.

Lalitpur News: कोमा में पड़े घायल को चारपाई पर लेकर डीएम आवास पहुंचे परिजन

Tue, 18 Aug 2026 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Family members arrived at the DM's residence carrying the injured person who was in a coma on a cot.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। एक महीने पहले दो भाइयों के बीच हुई मारपीट में घायल बादाम सिंह कोमा में है। परिजन कोमा में पड़े घायल को लेकर कार्रवाई की मांग करते हुए जिलाधिकारी आवास पहुंचे। डीएम ने पीड़ित परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुरा निवासी बादाम सिंह बीते माह 15 जुलाई की सुबह टहलने गया था। तभी रास्ते में उसके बड़े भाई व उसके बेटों एवं अन्य परिजनों ने घेर लिया था और जमीन पर कब्जे के विवाद को लेकर उस पर लाठी व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। चोट आने से बादाम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं आया और वह कोमा में चला गया। परिवारजनों का आरोप है कि जमीन के विवाद में ही हमला किया गया था। पुत्र आजाद सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियाें को ही गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी लोग अभी भी खुले में घूम रहे हैं, जिससे उन्हें डर बना हुआ है। पुलिस में शिकायत के बाद भी बाकी लोगों पर कार्रवाई नहीं की गई। इसी के चलते सोमवार को दोपहर लगभग एक बजे परिवारजन घायल व कोमा में पड़े बादाम सिंह को लेकर जिलाधिकारी आवास पहुंच गए। इस पर जिलाधिकारी ने मौके पर पीडि़त परिजनों की समस्या सुनी और कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं कुछ ही देर में जानकारी मिलने पर सीओ सिटी अजय कुमार भी मौके पर पहुंच गए और पीड़ितों की बात सुनकर आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed