{"_id":"6a8219a7168546740200b081","slug":"prv-police-personnel-and-home-guard-accepted-paan-masala-as-a-bribe-sp-transferred-them-to-police-lines-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-161387-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रिश्वत में पीआरवी पुलिसकर्मी और होमगार्ड ने लिया पान मसाला, एसपी ने किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रिश्वत में पीआरवी पुलिसकर्मी और होमगार्ड ने लिया पान मसाला, एसपी ने किया लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होमगार्ड पर कार्रवाई को होमागार्ड कमांडेट को प्रेषित की रिपोर्ट, वीडियो वायरल हाेने पर जांच के बाद हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। डायल-112 पुलिसकर्मी व होमगार्ड पर रुपये लेने के आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसकी जांच पुलिस ने की तो रुपये लेने की बात असत्य पाई गई। जांच में शिकायतकर्ता से पीआरवी पर तैनात होमगार्ड का पान मसाला लेना पाया गया। एसपी ने शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर पीआरवी पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। जबकि होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट जिला होमगार्ड कमांडेट को प्रेषित किया गया है।
सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि 14 अगस्त को डायल-112 पर शिकायतकर्ता अरुण लोधी ने दुकान से सामान लेने के बाद रुपये न देने की सूचना दी थी। सूचना पर पीआरवी कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और आरोपी से शिकायतकर्ता को सामान के रुपये दिलाए। इसी दौरान शिकायतकर्ता के परिचित ने पीआरवी चालक होमगार्ड जगतनारायण को राजश्री पान मसाला दिया था। जिसे जेब में रखते हुए किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया था और रिश्वत लेने की बात कही थी। जांच के दौरान पीआरवी कर्मचारी के रिश्वत लेने का आरोप असत्य पाया गया। लेकिन शासकीय कार्य के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर आरक्षी राकेश मीना को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया । जबकि होमगार्ड जगतनारायण के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई की रिपोर्ट जिला होमगार्ड कमांडेट को प्रेषित कर दी गई है।