सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   FIR Registered for Fraud on Court Order

Lalitpur News: कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
FIR Registered for Fraud on Court Order
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। सिक्योरिटी के रूप में दिए गए चेक पर कूटरचना करके धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
शहर के मोहल्ला सुभााषपुरा निवासी सुशील कुमार जैन ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उसने और कृष्ण प्रताप सिंह निवासी मोहल्ला सिविल लाइन आपस में मिलकर कई वर्षों तक ठेकेदारी का कार्य किया। कार्य के दौरान कृष्ण प्रताप सिंह ने उससे कहा कि उसे आगे भी ठेकेदारी का कार्य करना है तो कुछ धनराशि सिक्योरिटी देनी होगी। इस पर उसने अपनी फर्म न्यू शांति स्पोर्ट्स के कुछ चेक सुरक्षा के रूप में उसे दिए। जिसमें से कुछ चेकों में सिर्फ तारीख अंकित की गई थी। कई चेकों में न तो तारीख भरी गई थी और न ही धनराशि अंकित की गई थी। आरोपी कृष्ण प्रताप सिंह ने उसके भतीजों प्रीतिंकर जैन और प्रशांत जैन से करीब 41 लाख रुपये नकद व बैंक ट्रांसफर के माध्यम से ले लिए थे। उक्त धनराशि के भुगतान के लिए विभिन्न तिथियों के चेक प्रदान किए थे, जोकि अनावृत हो गए। जिसको लेकर उनके विरुद्ध एनआई एक्ट के अंतर्गत न्यायालय में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त कार्रवाई से रंजिश रखते हुए कृष्ण प्रताप ने फोन पर उसे धमकी दी। जिसमें कहा कि उसने अपने भतीजों को कानूनी कार्रवाई करने से नहीं रोका तो वह उसके द्वारा सिक्योरिटी में दिए गए चेकों का दुरुपयोग कर उसके विरुद्ध झूठे मुकदमें दायर कर देगा और उसे फंसा देगा। इस बातचीत की कॉल रिकार्डिंग उसके पास उपलब्ध है। आरोपी कृष्णप्रताप सिंह ने उसके सुरक्षा चेकों का दुरुपयोग करते हुए उन चेकों में बिना किसी वैध अधिकार के तारीख व धनराशि में परिवर्तन किया। उन परिवर्तनों को वैध दर्शाने के लिए उसके फर्जी हस्ताक्षर अंकित किए। साथ ही चेकों पर अंकित धनराशि एवं नाम आरोपी ने स्वयं अपनी हैंडराइटिंग में भर लिए। पत्र में बताया कि आरोपी कृष्ण प्रताप सिंह ने उसको फंसाने व रुपये ऐंठने के उद्देश्य से दो फर्जी इकरारनामा दस्तावेज भी तैयार किए है। जिन पर उसके कोई हस्ताक्षर नहीं हैं। उक्त कूटरचित, इकरारनामा के दस्तावेज एवं कूटरचित चेक को आर्थिक लाभ के लिए असली के रूप में प्रयोग कर न्यायालय में प्रस्तुत किए गए। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed