{"_id":"6a2fb95d817c8b9f1d08a3e2","slug":"lalitpur-family-members-protest-by-placing-the-body-at-pali-bus-stand-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: सड़क पर शव रख परिजनों का प्रदर्शन, कार की टक्कर से बाइक सवार की हो गई थी मौत, पुलिस ने खुलवाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: सड़क पर शव रख परिजनों का प्रदर्शन, कार की टक्कर से बाइक सवार की हो गई थी मौत, पुलिस ने खुलवाया जाम
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:06 PM IST
विज्ञापन
सार
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। नाराज लोगों ने शव को सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत कराया। इस दौरान करीब दो घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
ललितपुर से पाली जा रहे एक बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। कार्रवाई को लेकर परिजनों ने एकजुट होकर शव को सड़क पर रख जाम लगा दिया है। जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कार्रवाई का आश्वासन देते हुए पुलिस ने पीड़ित परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब दो घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
थाना पाली अंतर्गत रविवार की रात करीब 7 बजे ललितपुर से पाली आ रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बृजेश अहिरवार को जिला अस्पताल ले जाया गया। नाजुक हाल में उसे झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। झांसी से ग्वालियर ले जाते समय बृजेश ने दम तोड़ दिया। लौटकर परिजनों ने पाली बस स्टैंड पर शव रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और लोगों को शांत करने में जुट गया। करीब दो घंटे बाद परिजनों के मानने के बाद जाम खुल सका।