सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ground breaking ceremony of Lalitpur-Jakhora road, benefiting approximately 50,000 people

Lalitpur News: ललितपुर-जखौरा मार्ग का हुआ भूमि पूजन, करीब 50 हजार की आबादी को मिलेगा लाभ

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Ground breaking ceremony of Lalitpur-Jakhora road, benefiting approximately 50,000 people
विज्ञापन
-सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने किया भूमि पूजन, पार्टी पदाधिकारी हुए शामिल
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
जखौरा। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने ललितपुर-जखौरा संपर्क मार्ग का भूमि पूजन किया। 35 करोड़ रुपये की लागत बनने वाले इस मार्ग के चौड़ीकरण होने से इस क्षेत्र की करीब 50 हजार से अधिक आबादी को आवागमन में सुविधा होगी।
सदर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाकर विकास को नई गति दे रही है। इसी क्रम में ललितपुर–जखौरा संपर्क मार्ग के निर्माण को स्वीकृति मिली है, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण से आसपास के कई गांवों के हजारों नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी, छात्रों को शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी तथा स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी बेहतर होगी। उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति दिलाने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव रखा था, बाद में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सड़क निर्माण की मांग की थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली है, अब निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, प्रदीप चौबे, गौरव गौतम, सुरेंद्र कुमार, बलराम सिंह, नीरज जैन, रावेंद्र सिंह, अनुपम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed