सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: CCTV footage of a motorcyclist being run over on the highway has surfaced

Lalitpur: हाईवे पर बाइक सवारों को रौंदने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, एक की हो गई थी मौत, दूसरा है घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 27 May 2026 07:23 AM IST
विज्ञापन
सार

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ट्रक की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दूसरे घायल युवक का उपचार चल रहा है।

Lalitpur: CCTV footage of a motorcyclist being run over on the highway has surfaced
हादसे के दौरान का सीसीटीवी फुटेज से ली गई फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

हाईवे-44 पर शहर के मोहल्ला खिरकापुरा में सोमवार सुबह ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत और उसके साथी के गंभीर रूप से घायल होने की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में हाईवे कट से सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवारों को टक्कर मारते और कुचलते हुए फरार होता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ट्रक की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है।


मोहल्ला खिरकापुरा निवासी टिंकू उर्फ दिनेश अपने साथी जितेंद्र के साथ सोमवार सुबह खेत से घर लौट रहा था। खिरकापुरा तिराहा के पास हाईवे-44 पर बने कट से दोनों सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी और टिंकू उर्फ दिनेश को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने जांच के दौरान हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें पूरा हादसा कैद हो गया। फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि जैसे ही दोनों बाइक से हाईवे पार कर रहे थे, तेज रफ्तार ट्रक उन्हें टक्कर मारते हुए कुचलकर तेजी से फरार हो जाता है।
विज्ञापन
Trending Videos


सीसीटीवी फुटेज का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि फुटेज के आधार पर ट्रक की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है।

हादसे का सीसीटीवी फुटेज...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed