{"_id":"6a16853ef3e37ec3ed08ba1f","slug":"lalitpur-railway-trackman-injured-in-road-accident-also-dies-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: सड़क हादसे में घायल रेलवे ट्रैकमैन ने भी तोड़ा दम, बाइक सवार तीन भाईयों की पहले हो चुकी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: सड़क हादसे में घायल रेलवे ट्रैकमैन ने भी तोड़ा दम, बाइक सवार तीन भाईयों की पहले हो चुकी मौत
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 27 May 2026 11:20 AM IST
विज्ञापन
सार
झांसी-ललितपुर हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल रेलवे ट्रैकमैन ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में बाइक सवार तीन भाईयों की पहले ही मौत हो चुकी जबकि दो का ललितपुर में उपचार चल रहा है।
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
झांसी-ललितपुर हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल रेलवे ट्रैकमैन बृगभान कुशवाहा (45) पुत्र नत्थूराम ने भी उपचार के दौरान मंगलवार को मेडिकल अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हादसे में बाइक सवार तीन भाईयों की पहले ही मौत हो चुकी जबकि दो घायलों का ललितपुर में उपचार चल रहा है।
थाना जाखौरा के कल्याणपुरा गांव निवासी बृगभान रेलवे में ट्रैकमैन था। इन दिनों उसकी तैनाती बुढ़पुरा में थी। परिजनों ने बताया बृगभान पारिवारिक समारोह में हिस्सा लेने के बाद परिजनों के साथ कार से गांव लौट रहा था। तड़के करीब चार बजे जैसे ही उनकी कार बांसी के पास पहुंची, सामने से ट्रक एवं बाइक के आ जाने से कार अनियंत्रित हो गई। कार एवं बाइक की भिड़ंत होने से बाइक सवार तीन युवक एवं कार सवार बृगभान समेत तीन घायल हो गए। बृगभान के सीने एवं सिर में गहरी चोट आ गई। घायलों को ललितपुर मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, यहां बृगभान की हालत नाजुक होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया गया। मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। इस सड़क हादसे में दो सगे भाई जसरथ (40), नाथूराम (42) समेत चचेरी भाई जगदीश (36) निवासी लड़वारी की सोमवार को मौत हो चुकी है।
थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Trending Videos