{"_id":"69ccc697a3a73ebe1400b99c","slug":"lalitpur-children-welcomed-to-school-on-the-first-day-of-the-new-academic-session-2026-04-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन विद्यालय में बच्चों का हुआ भव्य स्वागत, तिलक लगाकर बरसाए गए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन विद्यालय में बच्चों का हुआ भव्य स्वागत, तिलक लगाकर बरसाए गए फूल
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:48 PM IST
विज्ञापन
सार
सत्र के पहले दिन विद्यालयों को फूल-माला से सजाया गया। स्कूल पहुंचने वाले बच्चों का शिक्षकों ने अपने हाथों से रोली-चंदन का टीका और फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
प्राथमिक विद्यालय मिर्चवारा
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
जनपद में नवीन शैक्षिक सत्र की शुरुआत परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को धूमधाम से की गई। प्रवेश के दौरान बच्चों के माथे पर शिक्षकों ने अपने हाथों से तिलक लगाते हुए फूल-माला से उनका स्वागत किया। इसके साथ ही स्कूल में वार्षिक प्रवेश महोत्सव भी रखा गया।
Trending Videos
प्राथमिक विद्यालय पनारी, जखौरा ब्लाॅक।
- फोटो : संवाद
शासन के निर्देशानुसार विद्यालय में अधिक से अधिक प्रवेश को लेकर स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सत्र के पहले दिन विद्यालयों को फूल माला से सजाया गया, रंगोली भी बनाई गई। पहले दिन स्कूल पहुंचने वाले बच्चों का रोली-चंदन का टीका और फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया जाएगा। मध्याह्न भोजन में बच्चों को हलुआ व खीर बनाकर खिलाया। स्वागत से बच्चे भी गदगद रहे। छात्रों को शिक्षकों ने उपहार स्वरूप पेन दिया। प्रधानाध्यापक व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों ने छात्र-छात्राओं से मेहनत से पढ़ाई कर ऊंचा मुकाम हासिल करने की बात कही। वहीं, स्कूल चलो अभियान की भी शुरूआत की गई।
बच्चों के स्वागत के दौरान का वीडियो...
बच्चों के स्वागत के दौरान का वीडियो...