{"_id":"69b82268cad39b9ecc0ca7cc","slug":"lalitpur-lekhpal-and-associate-arrested-for-taking-bribe-of-five-thousand-rupees-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर: पांच हजार की रिश्वत लेते लेखपाल व सहयोगी गिरफ्तार, जमीन का स्वरूप बदलने की रिपोर्ट के नाम पर मांगी थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर: पांच हजार की रिश्वत लेते लेखपाल व सहयोगी गिरफ्तार, जमीन का स्वरूप बदलने की रिपोर्ट के नाम पर मांगी थी
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 16 Mar 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
सार
एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल के तहसील स्थित सरकारी आवास के पास जाल बिछाया और रिश्वत लेते समय दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना के बाद कुछ देर तक तहसील परिसर में सन्नाटा पसरा रहा।
आरोपी लेखपाल व सहयोगी।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
तहसील तालबेहट में सोमवार को एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए एक लेखपाल और उसके सहयोगी को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर जमीन का स्वरूप परिवर्तन (गैर कृषि प्रयोजन) की रिपोर्ट लगाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। कार्रवाई के बाद टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ झांसी ले गई। घटना के बाद कुछ देर तक तहसील परिसर में सन्नाटा पसरा रहा।
विकासखंड तालबेहट के ग्राम बिजरौठा मजरा बौलारी निवासी जगन्नाथ साहू की तालबेहट के बाहर जमीन है। जमीन को गैर कृषि प्रयोजन में परिवर्तित कराने के लिए उन्होंने 19 फरवरी को एसडीएम को आवेदन दिया था। एसडीएम ने मामले में रिपोर्ट के लिए आवेदन क्षेत्रीय लेखपाल के पास भेज दिया था। आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल दीपेश कुमार सिंह और उसका सहयोगी सत्यम साहू निवासी सरफयाना, तालबेहट रिपोर्ट लगाने के लिए पांच हजार रुपये की मांग कर रहे थे। परेशान होकर शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एंटी करप्शन टीम झांसी को दी।
सोमवार दोपहर करीब 12:20 बजे एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल के तहसील स्थित सरकारी आवास के पास जाल बिछाया और रिश्वत लेते समय दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद टीम आरोपियों को कोतवाली ले गई, जहां लेखपाल दीपेश कुमार सिंह पुत्र रामकरन निवासी ग्राम व पोस्ट रूरा सिरसा थाना रेढ़र, जनपद जालौन तथा सत्यम साहू पुत्र पुरुषोत्तम साहू निवासी सरफयाना, तालबेहट के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई । इसके बाद टीम दोनों को अपने साथ झांसी ले गई।
एंटी करप्शन की कार्रवाई के दौरान का वीडियो...
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन