{"_id":"69b714c50def50006710000b","slug":"the-body-of-a-young-man-who-had-gone-to-guard-the-crops-was-found-hanging-from-a-mahua-tree-in-the-field-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-153148-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: फसल की रखवाली करने गए युवक का शव खेत पर महुआ के पेड़ से फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: फसल की रखवाली करने गए युवक का शव खेत पर महुआ के पेड़ से फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने शराब के नशे में आत्महत्या करने का जताया अंदेशा, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खेत पर फसल की रखवाली को गए थाना मदनपुर अंतर्गत ग्राम नीमटोरिया निवासी विक्रम सिंह (30) का शव रविवार की सुबह महुआ के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। परिजनों ने शराब के नशे में आत्महत्या करने की आशंका जताई है।
मृतक के भतीजे संदीप सिंह ने बताया कि उसके चाचा विक्रम सिंह शनिवार की रात को खाना खाने के बाद प्रतिदिन की भांति अपने खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। रविवार सुबह आसपास के खेतों में काम करने और भूसा भरने के लिए कुछ ग्रामीण पहुंचे तो यहां खेत पर लगे महुआ के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर उनका शव लटक रहा था। सूचना पर परिजन मौके पहुंच गए थे। जानकारी होने पर थाना मदनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और गांव वालों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। भतीजे ने बताया कि विक्रम सिंह खेती किसानी करते थे। यह भी बताया कि वह शराब पीने के आदी थे और उस पर कुछ कर्ज भी था। शराब के नशे में फंदे पर लटककर आत्महत्या करने की आशंका परिजनों ने जताई है। थानाध्यक्ष मदनपुर राजपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
Trending Videos