{"_id":"69b5bfc4cfc6e4461b02eb0c","slug":"3353-crore-will-be-spent-on-road-widening-from-bansi-to-bar-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-153068-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बांसी से बार तक होगा 33.53 करोड़ से सड़क चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बांसी से बार तक होगा 33.53 करोड़ से सड़क चौड़ीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
आज हो सकता है शिलान्यास, अभियंताओं ने किया सड़क निर्माण का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। लोक निर्माण विभाग की ओर से बांसी से बार तक लगभग 12 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। अब यह सड़क सात मीटर चौड़ी होगी, जिसके निर्माण में करीब 33.53 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस परियोजना के लिए बार की ओर खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है और रविवार को शिलान्यास किए जाने की संभावना है।
कस्बा बांसी से बार तक पुरानी बार रोड की स्थिति अत्यधिक जर्जर हो चुकी थी। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए थे, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क की संकरी स्थिति के कारण ओवरटेक करने में भी कठिनाई हो रही थी, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया था। सड़क के चौड़ीकरण की मांग को देखते हुए प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग ने शासन से स्वीकृति प्राप्त की और बजट मिलने के बाद अब विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई। सड़क के निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो चुका है।
यह सड़क लगभग 12 किलोमीटर लंबी और सात मीटर चौड़ी होगी, जिसे 33.53 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। पहले यह सड़क सिंगल लेन थी, जिससे वाहनों के सुचारू आवागमन में परेशानी होती थी। अब सड़क चौड़ी होने से आवागमन में सुधार होगा और सड़क पर बड़ी वाहनों के निकलने में कोई रुकावट नहीं आएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बांसी से बार तक 12 किलोमीटर की सड़क को सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है, और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विजयचंद्र, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड
Trending Videos