सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Register the cases and fix the date of disposal: Divisional Commissioner

वादों को दर्जकर निस्तारण की तारीख करें निर्धारित : मंडलायुक्त

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Register the cases and fix the date of disposal: Divisional Commissioner
विज्ञापन
- मंडलायुक्त ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए कलक्ट्रेट के सभी पटलों का किया निरीक्षण
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया। उन्हाेंने सभी पटलों पर जाकर व्यवस्था देखी। इसके साथ ही उन्होंने कोर्ट रूम का निरीक्षण कर अनलिस्टेड वादों को तारीख लगाकर उन्हें निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा आमजन को सुलभ सेवाएं मुहैया कराने एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से निरीक्षण किया गया। साथ ही सभी कार्यों को डिजिटलाइज करके अध्ययन करने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने कहा कि आमजन की समस्याओं को सुलभता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सरकार की प्राथमिकता है, इसके लिए हमें अपने पटल को अप टू डेट रखना होगा, तभी हम फरियादी की समस्या का त्वरित समाधान कर पाएंगे। मंडलायुक्त ने शस्त्र अनुभाग का निरीक्षण कर पटल प्रभारी को निर्देश दिए कि शस्त्र नवीनीकरण की तिथि से तीन माह पूर्व शस्त्र स्वामियों को नोटिस भेजकर सूचित करने के निर्देश दिए। जिससे वे निर्धारित तिथि तक अपने शस्त्रों का नवीनीकरण करा लें अन्यथा उनका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कलेक्ट्रेट न्यायालय का निरीक्षण कर कंप्यूटर पर स्वयं बैठकर दर्ज वादों की समीक्षा की, इसमें कई वाद अनलिस्टेड मिले, उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसी वादों की तिथि निर्धारित कर उन्हें लिस्टेड किया जाए और निर्धारित तिथि तक उन्हें निस्तारित कराया जाए। मंडलायुक्त ने राजस्व संग्रह अनुभाग का निरीक्षण कर सीआरए को निर्देश दिए कि सेवानिवृत होने वाले अमीनों की लंबित आरसी को नए अमीनों के कार्यों में शामिल करते हुए जल्द से जल्द उनका निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी कक्षों के डिस्पैच रजिस्टरों को कंप्यूटराइज किया जाए और जिन कार्मिकों के पास कंप्यूटर नहीं है, उन्हें कंप्यूटर उपलब्ध कराए जाने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सत्यप्रकाश, अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अशोक कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
एसआईआर के कार्य की समीक्षा की
मंडलायुक्त ने निर्वाचन नामावलियों के गहन पुनरीक्षण की सुपरवाइजर और तहसीलदारों से वर्चुअल मीटिंग कर फार्म 6, 7 और 8 के संबंध में जानकारी की। कार्यवाहियों की समीक्षा की। साथ ही मौके पर बूथों पर उपस्थित मतदाताओं से भी वर्चुअल संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed