{"_id":"6a638deb944db022390eaef5","slug":"lalitpur-woman-s-body-found-hanging-from-a-noose-in-the-room-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: कमरे में रस्सी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव, भाई ने कहा मौत के कारणों की हो जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: कमरे में रस्सी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव, भाई ने कहा मौत के कारणों की हो जांच
Fri, 24 Jul 2026 09:38 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 24 Jul 2026 09:38 PM IST
सार
कमरे में रस्सी के फंदे पर कोतवाली सदर के ग्राम सतरवांस निवासी 42 वर्षीय राजकुमारी का शव लटकता हुआ मिला।
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला महिला का शव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कमरे में रस्सी के फंदे पर कोतवाली सदर के ग्राम सतरवांस निवासी 42 वर्षीय राजकुमारी का शव लटकता हुआ मिला। ससुरालीजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया। वहीं मृतका के भाई ने मौत के कारणों की जांच करने की मांग की।
मृतका के भाई प्रेमलाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को उसकी बहन राजकुमारी और उसका पति अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। शुक्रवार की सुबह राजकुमारी की नातिन काजल कमरे के अंदर गई तो यहां राजकुमारी का शव फंदे पर लटका देखा। काजल ने चिल्लाकर इसकी जानकारी अन्य परिजनों को दी, तो कमरे में पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और आगे की कार्रवाई की। ससुरालीजनों ने घटना का कारण अज्ञात बताया। वहीं मृतका के भाई ने मौत के कारणों की जांच कराने की मांग की है। मृतका के एक पुत्र व एक पुत्री है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
प्रभात फेरी से लौटकर आने पर नातिन को देती थी प्रसाद
राजकुमारी गांव में सुबह-सुबह निकलने वाली प्रभातफेरी में जाती थी। वहां से प्रसाद लेकर घर आती थी और उक्त प्रसाद को अपनी नातिन काजल को देती थी। यह उसका प्रतिदिन का नियम था और काजल भी अपनी दादी के पास प्रसाद लेने के लिए चली जाती थी। शुक्रवार की सुबह भी काजल प्रसाद लेने के लिए कमरे में गई थी। लेकिन यहां उसकी दादी राजकुमारी को फंदे पर लटका देखा था।