सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Young man's blood-stained body found inside the house

Lalitpur: घर के अंदर रक्तरंजित अवस्था में मिला युवक का शव, मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 11 Jun 2026 02:56 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Lalitpur: Young man's blood-stained body found inside the house
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

घर के अंदर बिस्तर पर रक्त रंजित अवस्था मे 45 वर्षीय सूरज कुशवाहा निवासी बड़ापुरा का शव पड़ा मिला। मुंह पर गम्भीर चोट थे, जमीन पर खून बिखरा पड़ा हुआ है। वहीं, पास में पड़ी राख को खून पर डाला गया था।


सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी व फॉरेंसिक कांच टीम मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल कर साक्ष्य संकलित किए। मृतक सूरज नशे का आदी था और यहां वहां घूमता रहता है। मृतक के पुत्र बाबू ने बताया कि उसका पिता सुबह घर पर था। वह अपने काम पर चला गया था। दोपहर को जब घर आया तो पिता का शव रक्त रंजित अवस्था मे मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या होने के एंगल पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed