सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Oxygen plants lying closed in CHC Talbehat and Mahroni

Lalitpur News: सीएचसी तालबेहट और महरौनी में बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Oxygen plants lying closed in CHC Talbehat and Mahroni
विज्ञापन
ललितपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट और महरौनी पर कोविड काल में लाखों की लागत से लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट धूल फांक रहे हैं। हालात यह है कि अस्पतालों को ऑक्सीजन सिलिंडर बाहर से मंगाने पड़ रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार सीएचसी तालबेहट प्लांट का स्टेबलाइजर नहीं है तो महरौनी प्लांट की मशीन खराब है। इससे दोनों ही प्लांट बंद पड़े हैं। यह स्थिति तब है, जब कई प्रदेशों में कोरोना के मरीज फिर से मिलने लगे हैं।
Trending Videos

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी कमी हो गई थी। इसके अभाव में कई मरीजों को रेफर किया गया तो कई की जान चली गई थी। जान बचाने के लिए लोग मुंहमांगी कीमत देने को तैयार थे, फिर भी ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं मिल पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हालात से निपटने के लिए वर्ष 2021 में सीएचसी तालबेहट व महरौनी में ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए थे। तालबेहट में 100 बेड पर 500 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन देने की क्षमता का प्लांट चीनी उद्योग ने लगवाया था। इसका प्लेटफार्म ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने बनवाया था। नगर पंचायत ने टिनशेड डलवाया था। वहीं, महरौनी में विधायक निधि से ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया था। इससे 50 बेड को 250 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन देने की सुविधा थी। साथ में जेनरेटर की भी व्यवस्था की गई थी।
लेकिन, अब दोनों ऑक्सीजन प्लांट बंद पड़े हैं। इन अस्पतालों में प्रतिदिन 40 से 50 सिलिंडर ऑक्सीजन की खपत हो रही है, जिसे बाहर से मंगाना पड़ रहा है।
----
सीएचसी तालबेहट के प्लांट में स्टेबलाइजर नहीं है, जबकि महरौनी में मशीन खराब हो गई है। इससे प्लांट का संचालन नहीं हो पा रहा है। जल्द ही मशीन ठीक कराई जाएगी।

- डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed