सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Petrol pump employee absconds with 4.39 lakh; police register a case and launch a search.

Lalitpur News: पेट्रोल पंप कर्मी 4.39 लाख रुपये लेकर चंपत, रिपोर्ट दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Petrol pump employee absconds with 4.39 lakh; police register a case and launch a search.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रजवारा स्थित एक पेट्रोल पंप से बिक्री की 4.39 लाख रुपये से अधिक की नकदी लेकर कर्मचारी भाग गया। पंप संचालक की शिकायत पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
शहर के मोहल्ला आजादपुरा निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ग्राम रजवारा में उनका भारत पेट्रोलियम का एमके फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप संचालित है। पंप पर ग्राम रजवारा निवासी देवेंद्र नामदेव कर्मचारी के रूप में कार्य करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि देवेंद्र नामदेव ने अलमारी में रखी 30 मई की बिक्री के 1,89,255 रुपये तथा 31 मई की बिक्री के 1,55,142 रुपये की नकदी निकाल ली। इसके अलावा पंप पर उपलब्ध ऑयल की बिक्री के करीब 95 हजार रुपये भी अपने साथ ले गया। इस प्रकार वह कुल 4,39,397 रुपये लेकर 2 जून की शाम को चंपत हो गया।
विज्ञापन

पंप संचालक के अनुसार अलमारी की चाबी भी देवेंद्र के पास रहती थी। घटना के बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा है और वह मोबाइल फोन भी नहीं उठा रहा है। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed