{"_id":"6a2c73edc6bf7c9cc00f6fa4","slug":"police-department-follower-dies-during-treatment-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-157887-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पुलिस विभाग में तैनात फॉलोअर की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पुलिस विभाग में तैनात फॉलोअर की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में भर्ती पुलिस विभाग में तैनात फॉलोअर 51 वर्षीय चंद्रशेखर तिवारी निवासी ग्राम संडवा थाना मवई जनपद आयोध्या (फैजाबाद) की शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस लाइन ले जाया गया। यहां एएसपी कालू सिंह सहित पुलिसकर्मियों ने उनको अंतिम विदाई दी।
मृतक के पुत्र अनुज तिवारी के मुताबिक उसके पिता चंद्रशेखर तिवारी पुलिस विभाग में फॉलोअर थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी एसपी आवास में थी। 10 जून को अचानक उनको उल्टी हुई और उनकी हालत बिगड़ गई थी। इस पर उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की सुबह अचानक से उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुत्र अनुज ने बीमारी के चलते मौत होने की बात कही। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस लाइन ले जाया गया। यहां अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने उनकी अर्थी को कंधा देकर अंतिम सलामी दी। अपर पुलिस अधीक्षक ने मृतक फॉलोअर के परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर अपने गांव के लिए रवाना हो गए।