{"_id":"69bdb835c9a3de347107b4ad","slug":"repair-work-begins-on-escalator-shut-down-for-a-month-machinery-has-now-arrived-from-chennai-lalitpur-news-c-131-ltp1001-153387-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: एक महीने से बंद एस्केलेटर की मरम्मत शुरू, अब चेन्नई से आईं मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: एक महीने से बंद एस्केलेटर की मरम्मत शुरू, अब चेन्नई से आईं मशीनें
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर पिछले एक महीने से खराब पड़े एस्केलेटर को आखिरकार ठीक करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए चेन्नई से नई मशीनें मंगाई गई हैं। हालांकि मरम्मत कार्य पूरा होने में अभी चार से पांच दिन का समय और लग सकता है।
स्टेशन के प्लेटफार्म एक, दो और तीन पर करीब 1.20 करोड़ रुपये की लागत से एस्केलेटर लगाए गए थे, लेकिन बार-बार खराब होने के कारण यात्रियों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस बार एस्केलेटर एक महीने से अधिक समय तक बंद रहे, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडलीय अधिकारियों ने कई बार स्टेशन का निरीक्षण किया। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ने भी दौरा कर संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द एस्केलेटर ठीक कराने और आवश्यक मशीनें मंगाने के निर्देश दिए थे।
अब चेन्नई से करीब 20 लाख रुपये की लागत से एस्केलेटर की रॉड मशीनें मंगाई गई हैं। कंपनी के तकनीकी कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। बताया गया कि एस्केलेटर की करीब छह सीढ़ियों की रॉड टूट गई थी, जिसके चलते पूरी रॉड मशीन बदलनी पड़ रही है। फिलहाल पुरानी रॉड हटाकर नई लगाने का कार्य जारी है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यदि कार्य तय समय पर पूरा हुआ तो चार से पांच दिन में एस्केलेटर दोबारा चालू कर दिए जाएंगे।
कोट
चेन्नई से एस्केलेटर की मशीनें मंगा ली गई हैं। मरम्मत कार्य शुरू हो चुका है, जल्द ही यात्रियों को सुविधा मिलने लगेगी।
- मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।
Trending Videos