सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Train Halted at Railway Station by Chain-Pulling for Former Chief Minister Uma Bharti

UP: पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के लिए रेलवे स्टेशन पर चेन पुलिंग कर रोकी गई ट्रेन, पांच मिनट तक थमे रहे पहिये

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: विकास कुमार Updated Sun, 12 Apr 2026 03:44 PM IST
विज्ञापन
सार

मीडिया ने चेन पुलिंग को लेकर जब पूर्व सीएम उमा भारती से सवाल किया तो बोलीं कि रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था है। वह दोपहर 2:18 बजे झांसी रेलवे स्टेशन आ गई थीं। ट्रेन 2:23 बजे थी। वह एक्सीलरेटर से जा रही थीं लेकिन अफसरों ने ई-कार्ट से जाने के लिए कह दिया। 
 

Train Halted at Railway Station by Chain-Pulling for Former Chief Minister Uma Bharti
उमा भारती - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

झांसी से नई दिल्ली जा रही पंजाब मेल को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के लिए चेन पुलिंग कर रोका गया। पूर्व मुख्यमंत्री की ट्रेन छूट जाने पर अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस अधिकारियों ने रेलवे प्रशासन से बात की और ट्रेन को रुकवाया गया। पूर्व सीएम के ट्रेन में सवार होने के बाद गाड़ी आगे बढ़ी। इस दौरान लगभग 5 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर रुकी रही। 

Trending Videos

 

मीडिया ने चेन पुलिंग को लेकर जब पूर्व सीएम उमा भारती से सवाल किया तो बोलीं कि रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था है। वह दोपहर 2:18 बजे झांसी रेलवे स्टेशन आ गई थीं। ट्रेन 2:23 बजे थी। वह एक्सीलरेटर से जा रही थीं लेकिन अफसरों ने ई-कार्ट से जाने के लिए कह दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दूरी चलने पर ई-कार्ट के सामने से एक ट्रेन निकली। इसलिए पांच मिनट तक वहीं खड़े रहना पड़ा। फिर हथ ठेला निकला। ये रेलवे की गलती से हुआ है। इस मामले में रेल मंत्री से बात की जाएगी। मथुरा, झांसी, ललितपुर समेत कई स्टेशनों पर ऐसी दिक्कत आती है। खासकर दिव्यांग, बुजुर्गों को परेशान होना पड़ता है। आधुनिकता में संवेदनहीनता शामिल हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed