{"_id":"69db09637bc5c0276c039738","slug":"video-two-injured-in-police-encounter-in-case-of-rape-and-murder-of-teenager-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या मामले में पुलिस मुठभेड़ में दो घायल, जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या मामले में पुलिस मुठभेड़ में दो घायल, जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह
झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 08:24 AM IST
Link Copied
उल्दन थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या के सनसनीखेज मामले में दो आरोपी रविवार आधी रात के बाद पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गए। पुलिस ने दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया है। उल्दन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक किशोरी का शव कुछ दिनों पहले कुएं से बरामद हुआ था। उसके बाद से पुलिस आरोपियों को तलाश रही थी। पुलिस को निमोनी गांव निवासी शैलेंद्र अहिरवार और ठाकुरदास रैकवार के बारे में सुराग मिला था पुलिस उनको तलाश रही थी। रविवार देर रात दोनों की निमोनी रोड के पास होने की सूचना मिलने पर स्वाट टीम प्रभारी जितेंद्र तक्कर और उल्दन थाना प्रभारी जेपी यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाब में फायर किया इनमें से दोनों बदमाशों के पांव में गोली जा लगी दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने घायल अवस्था में दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।