{"_id":"69db350fcb570ac5f0035ee6","slug":"lalitpur-three-arrested-in-connection-with-a-student-s-suicide-by-jumping-into-a-well-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: छात्रा की कुएं में कूदकर आत्महत्या के मामले में तीन गिरफ्तार, धमकाने के डर से उठाया था आत्मघाती कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: छात्रा की कुएं में कूदकर आत्महत्या के मामले में तीन गिरफ्तार, धमकाने के डर से उठाया था आत्मघाती कदम
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:38 AM IST
विज्ञापन
सार
छात्रा ने 9 अप्रैल को कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही लोगों ने उसे धमकाया था। जिससे वह भयभीत हो गई और आत्मघाती कदम उठा लिया। वहीं, शुक्रवार शाम आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर हंगामा करते हुए नारेबाजी की।
छात्रा आत्महत्या के मामले में तीन गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मड़ावरा थाना क्षेत्र में छात्रा द्वारा कुएं में कूदकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों नीतेश, अनीश और सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद जब छात्रा का शव गांव पहुंचा तो आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने उसे सड़क पर रखकर करीब 5–6 घंटे तक प्रदर्शन किया। देर रात करीब 12 बजे पुलिस के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
ग्राम सतवांसा निवासी 17 वर्षीय रमा ने 9 अप्रैल को कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। शुक्रवार शाम शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने सड़क पर शव रखकर ‘बेटी को न्याय दो’ और ‘आरोपियों को सख्त सजा दो’ जैसे नारे लगाए। सूचना पर सीओ महरोनी और थाना मड़ावरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, लेकिन परिजन तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। करीब छह घंटे तक वार्ता चलने के बाद देर रात परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
अन्य तीन आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस टीम ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में नीतेश लोधी, अनीश लोधी और सचिन लोधी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया। थाना नाराहट प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि अन्य तीन आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
छह युवकों पर दर्ज है मुकदमा
मृतका के भाई सतेंद्र की तहरीर पर छह युवकों- नीतेश, सचिन, सौरभ (ग्राम सैदपुर), अनीश (ग्राम पिपरट), निहाल और आनंद (ग्राम सतवांसा) के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
धमकाने के बाद उठाया था कदम
परिजनों के अनुसार, 8 अप्रैल को आरोपियों ने सतेंद्र, उसकी पत्नी और मां के साथ मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी दी थी। इस घटना से छात्रा भयभीत हो गई थी। 9 अप्रैल को वह स्कूल से लौटने के बाद घर से निकली और देर रात उसका शव कुएं में मिला। परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपियों द्वारा दी गई धमकियों और लगातार उत्पीड़न के कारण ही छात्रा ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
Trending Videos