सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Allegations of Registering Rape Incident as Molestation

Lalitpur News: दुष्कर्म की घटना की रिपोर्ट छेड़खानी में दर्ज करने का आरोप

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Allegations of Registering Rape Incident as Molestation
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत एक ग्राम निवासी महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी लेकिन पुलिस ने मुकदमा छेड़खानी की धारा में दर्ज किया है। उसके आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की धारा मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
महिला का कहना है कि सात अप्रैल की दोपहर को उसकी 13 वर्षीय पुत्री कोचिंग से घर आ रही थी। रास्ते में गांव के ही दो युवकों ने उसकी पुत्री को बुरी नीयत से पकड़ लिया और खंडहर में ले गए। चिल्लाने पर एक युवक ने पुत्री के मुंह कपड़ा से बंद कर दिया और दुष्कर्म किया। जबकि दूसरा युवक बाहर बैठा रहा। दोनों आरोपी युवक पुत्री को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घर पहुंचकर पुत्री ने घटना की जानकारी दी। जब वह लोग आरोपी के घर उलाहना देने के लिए गए तो उन्होंने लाठी-डंडों से पिटाई की। जिससे उसके पति के सिर में चोट आई। थाना पुलिस से शिकायत की तो रिपोर्ट दर्ज कर ली। पीड़िता की मां ने पत्र में आरोप लगाया कि पुलिस ने उन पर दबाव बनाकर दूसरा प्रार्थना पत्र लिखवाकर दुष्कर्म की घटना को छेड़खानी में दर्ज कर दी और एक आरोपी का नाम भी रिपोर्ट से हटा दिया। पुलिस उसकी पुत्री का मेडिकल भी नहीं करा रही है। पत्र में उचित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने और दूसरे युवक का नाम भी केस में शामिल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed